शराब दुकान के पास ऑटो चालक की हत्या करने वाले दो युवक गिरफ्तार

 

तोरवा पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

बिलासपुर। शराब भठ्ठी के पास ऑटो चालक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी नाबालिग हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है। उनके कब्जे से चाकू बमराद किया है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि 10 अगस्त की शाम 5 बजे सूचना मिली कि शराब भ_ी मोहराभाठा क्षेत्र में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा चाकू से हमला कर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी है। घटना में ऑटो चालक शिव नंदन साहू पिता शंभु साहू (56) निवासी देवरीखुर्द की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। थाना तोरवा पुलिस टीम व एसीसीयू द्वारा प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों की हुलिया प्राप्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश व ट्रेलिंग प्रारंभ की गई।

एक अन्य व्यक्ति पर भी किया था हमला

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थाना तोरवा क्षेत्र के बूटापारा में उन्हीं आरोपियों द्वारा एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला किया गया है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े पिता आशाराम राजड़े निवासी बूटापारा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *