शहर के प्रसिद्ध चिकित्सको के उपस्थिति में निशुल्क चिकित्सा परिक्षण शिविर आयोजित
बिलासपुर. स्वामी सहजानंद सरस्वती भुमिहार ब्राम्हण समाज बिलासपुर द्वारा रविवार सुबह 9ः00 से दोपहर 1.00 बजे तक भुमिहार ब्राम्हण समाज भवन सुकुवा तालाब के पास ग्राम महमंद में आयोजित है जिसमें शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अभिराम शर्मा डॉ. मनोज राय डॉ. राजकुमार शर्मा डॉ. रश्मि शर्मा डॉ. रजनिश पाण्डेय डॉ. शिला शर्मा डॉ. दिवाकर कुमार डॉ. अभय शर्मा डॉ. के.एन. चौधरी डॉ. डी.डी.राय डॉ. अचियंत्य कुमार उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे साथ ही विभिन्न परिक्षण एचबीवनसी लिपिड प्रोफाइल हिमोग्लोबिन यूरिक एसिड शुगर टेस्ट न्यूरोपैथी टेस्ट भी किये जायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष डॉ. के.एन चौधरी ने बताया कि उक्त शिविर में विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डॉ. अभिजित दुबे डॉ. अमिता दुबे सहित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के स्टॉफ के ड्यूटी भी लगाई गई है जिनका लाभ शिविर को मिलेगा। डॉ. चौधरी ने ग्रामवासियों से अपील की है कि शिविर का लाभ अधिक से अधिक संख्या में उठाये। शिविर के तैयारी में सचिव राजीव कुमार कोशाध्यक्ष प्रशांत सिंह लगे है।


