भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

बिलासपुर. बागेश्वर धाम हिंदू राष्ट्र मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की ओर से घोंघा बाबा मंदिर परिसर में भव्य एवं दिव्य दीपोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दीप प्रज्वलित किए तथा भगवान श्रीराम और बजरंगबली की आराधना की।

 

कार्यक्रम में मातृशक्ति की बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर को दीपों और सुंदर रंगोली से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं मनमोहक हो उठा।

मंडल की ओर से सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका। मंडल का उद्देश्य इसी प्रकार धर्म, संस्कार और सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *