शॉपिंग होगी और भी स्टाइलिश, सारा अली खान ने पेश किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

फैशन बना रिवॉर्ड का नया अड्डा, सारा अली खान के साथ लॉन्च हुई क्रेडिट कार्ड की ग्लैमरस रेंज
मुंबई /अनिल बेदाग : फैशन, ब्यूटी और शॉपिंग के शौकीनों के लिए शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने तीन-स्तरीय को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है। गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड की इस नई रेंज को बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पेश किया। कार्ड ग्राहकों को शॉपिंग के साथ रिवॉर्ड, मेंबरशिप, वेलकम बेनिफिट और खास अनुभवों का फायदा देंगे।
शॉपर्स स्टॉप के फैशन और ब्यूटी नेटवर्क को आरबीएल बैंक की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता से जोड़ा गया है। ग्राहकों को पहले ही लेनदेन से कार्ड के फायदे मिलने शुरू हो जाएंगे और तत्काल कार्ड उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी गई है। यह कार्ड वीज़ा के नेटवर्क के साथ लॉन्च किए गए हैं।
शॉपर्स स्टॉप के एमडी एवं सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा, “हर शॉपिंग का सफर फायदेमंद, आसान और यादगार होना चाहिए। नई रेंज ग्राहकों को रिवॉर्ड, खास सुविधाओं और अनुभवों के जरिए हर पड़ाव पर अधिक मूल्य देने के लिए तैयार की गई है।”
गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड के जरिए ग्राहकों को अलग-अलग स्तर के लाभ और अनुभव मिलेंगे। शॉपर्स स्टॉप के विशाल ग्राहक आधार और फर्स्ट सिटिजन क्लब की मजबूत पहुंच इस साझेदारी को खास बनाती है।
आरबीएल बैंक के क्रेडिट कार्ड हेड बिक्रम सिंह यादव ने कहा, “यह को-ब्रांडेड कार्ड एक सच्चे स्टाइल पार्टनर की तरह डिजाइन किया गया है, जो ग्राहकों के फैशन अनुभव में खास आकर्षण और भव्यता जोड़ता है।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *