बिहार में बाढ़ से 10 हजार करोड़ का नुकसान

 

पटना: बिहार में बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन पानी घटने के साथ नुकसान की असली तस्वीर सामने आने लगी है. करीब 50 लाख लोगों को प्रभावित करने वाली इस बाढ़ ने खेतों से लेकर घरों, सड़कों, पुलों और बांधों तक को नुकसान पहुंचाया है. राज्य सरकार के शुरुआती आकलन के मुताबिक बाढ़ से करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है. पानी पूरी तरह उतरने के बाद अलग-अलग विभाग जमीन पर जाकर नुकसान का सर्वे करेंगे और 15 अक्टूबर के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार होने की उम्मीद है. ऐसे में नुकसान का आंकड़ा 10 हजार करोड़ रुपये से भी ऊपर जा सकता है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *