गरबा की वेशभूषा में गलत वीडियो किया पोस्ट, 9  गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक की

बिलासपुर। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते व पिस्टलनुमा वस्तु लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो में एक महिला व उसके महिला-पुरुष सहयोगियों द्वारा गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए व पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर गरबा टिकट, मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो तैयार कर उसे इंस्टग्राम व फेसबुक पर प्रसारित किया गया। वीडियो में भारतीय सांस्कृतिक के विपरीत, अशोभनीय ओर गलत चीजो को महिमामंडित किया गया है, जिससे समाज मे युवाओं पर गलत असर पडऩे की आशंका व्यक्त की गई। प्राप्त शिकायत व उपलब्ध वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा धारा 196, 299 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर ज्यादा से ज्यादा राशि से बाउंड ओवर भी कराया जा रहा है।

बिलासपुर पुलिस की सख्त चेतावनी

धार्मिक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का उपयोग प्रचार-प्रसार अथवा मनोरंजन के नाम पर इस प्रकार न किया जाए, जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो।
सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज अथवा प्रचार हासिल करने के लिए धार्मिक प्रतीकों का आपत्तिजनक प्र्रदर्शन, अशोभनीय सामग्री अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *