15 साल का नाटक अब खत्म होने वाला है; राहुल

 

 

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि “मोगैंबो मोदी” भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहे हैं तथा उन्हें “देश के खिलाफ किए गए अपराधों” की कीमत चुकानी होगी। गांधी ने चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनका खेल खत्म हो चुका है।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं से कहा, “मोदी आपकी जिज्ञासा की बुनियाद को नष्ट कर रहे हैं। वह सीधे लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। वह वोट चोरी और चुनाव चोरी कर रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असहमति की आवाजों को दबा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पूरा शहर बंद कर दिया गया, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पुलिस ने छात्रों की पिटाई की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी अपने “गुंडों” के जरिए छात्रों को पिटवाने का आरोप लगाया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *