May 24, 2020
बिलासपुर के कोरोना हॉस्पिटल में पहले भर्ती पांचो मरीज हुए ठीक
बिलासपुर.बिलासपुर के कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती 2 और मरीज ठीक हो कर वापस अपने घर लौट गए । 5 कोरोना पॉजिटिव श्रमिकों को जो महाराष्ट्रा के पुणे से लौटे थे। इन्हे यहां 15 मई को भर्ती कराया गया था। इनमे 3 लोग दो दिन पहले डिस्चार्ज कर दिए गए थे। जिला अस्पताल को कोविड 19 अस्पताल बनाये जाने के बाद यहां पहली बार भर्ती किये गए पांचों मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। सभी लोग जांजगीर जिला निवासी है। सिविल सर्जन मधुलिका सिंह, आरएमओ डॉ मनोज जायसवाल, काउंसलर और मेडिकल स्टाफ़ ने दोनों श्रमिक युवाओं की हौसला अफजाई कर उन्हें विदा किया। अब यहाँ भर्ती संक्रमितों की संख्या 24 रह गई है। इसमें बिलासपुर जिले के 8 मरीज शामिल है।