महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस ने किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाया

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आज प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किसान मजदूर बचाओं दिवस के रूप में मनाया गया।

जिसमें सभी स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयुआई, युवा कांग्रेस, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारियों, सोशल मीडिया, नगरीय निकाय, पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस संचार विभाग के सदस्यगण, प्रवक्तागण और सभी कार्यकर्ता शामिल हुये।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!