July 20, 2019
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक व्यक्त

बिलासपुर. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दिक्षित के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव जी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा दिल्ली के विकास में उनका योगदान भुलाया नही जा सकता है। कांग्रेस के लिए उनका निधन अपूर्णीय क्षति हैं ।