देवकीनंदन दीक्षित चौक से हटाया गया पेट्रोल पंप का बोर्ड
बिलासपुर। सड़क में पेट्रोल पंप का बड़ा बोर्ड कई वर्षों से लगाया गया था। जिसे उखाड़कर हटाया गया है। नगर निगम के निर्देश के बाद इस बोर्ड एक्सीवेटर के सहारे उखाड़ कर हटा लिया गया है।
देवकीनंदन दीक्षित चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप में कंपनी द्वारा बड़ा बोर्ड लगा दिया गया था। भारी भरकम बोर्ड को लगाने के दौरान यह नहीं देखा गया था कि सड़क में आने जाने वालों को इससे परेशानी हो सकती है साथ ही इस बात पर भी गौर नहीं किया गया था कि बोर्ड पेट्रोल पंप की जमीन के बाहरी हिस्से में है। आज एक्सीवेटर के माध्यम से इस भारी भरकम बोर्ड को उखाड़ दिया गया है। इस दौरान आने जाने वालों को परेशानी भी हुई। मालूम हो कि देवकीनंदन दीक्षित चौक के पास सड़क छोटी होने के कारण जाम की भी स्थिति निर्मित होती है। पेट्रोल पंप संचालक द्वारा लगाए बोर्ड के किनारे ठेला-गुमटी लगे होने से भी परेशानी होती थी। बोर्ड को हटाये जाने से यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।