एमपी के पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकती मिली

 

 

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। किराए के मकान में रहने वाले पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकती हुई मिली है। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों को पता चला। सूचना पर पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया है। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिली है। इस वजह से आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम जामकछार निवासी रमेश सिंह बंजारा (35)अपनी पत्नी माया बंजारा (30) और दो बच्चों के साथ सिरगिट्टी के नयापारा वार्ड नंबर-12 में किराए के मकान में रहते थे। दोनों पति-पत्नी इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार की सुबह मकान मालिक रमेश कुमार साहू को कमरे से बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे फौरन कमरे की ओर पहुंचे। खिडक़ी से देखा तो पति-पत्नी की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस पति-पत्नी के इस कदम के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *