आज राजीव गांधी चौक में 11 बजे से महिला कांग्रेस का होगा धरना प्रदर्शन

File Photo

रायपुर. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के द्वारा कल दिनांक 5 नवम्बर को राजीव गांधी चौक रायपुर में सुबह 11 बजे महिला अत्याचार एवं अनुसूचित जाति उत्पीड़न दिवस मनाते हुये विरोध एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गणो को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है । सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस द्वारा इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये निर्देशित किया गया है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!