आज होगा पुलिस कर्मियों का सम्मान


बिलासपुर. 26 जनवरी 2021 को सायं 6.00 बजे स्थानीय स्व. विनोद चौबे की प्रतिमा के सामने सामाजिक संस्था ’’सबक’’ एवं ’’स्व.विनोद चौबे चैरिटेबल ट्रस्ट’’ द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 15.12.2020 को थाना सिविल लाईन अन्तर्गत ग्रीन पार्क कालोनी में सायं 7.00 बजे सनसनी खेज लूट की घटना हुई थी, जिसके आरोपियों को पकड़ने 27.12.2020 को पुलिस को सफलता प्राप्त हुई, उक्त घटना में अपराधियों को पकड़ने में जिन पुलिस अधिकारियों ने कर्त्तव्यनिश्ठा के तहत् अपनी भूमिका निभाई थी, पूरी पुलिस टीम का सम्मान किया जा रहा है।

सबक संस्था के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, महापौर रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सभापति शेख नजरूद्दीन, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पार्षद स्वर्णा शुक्ला, पार्षद संगीता तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि पुलिस सम्मान समारोह में शामिल होकर पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ाये। उक्ताशय की जानकारी संस्था के अभय नारायण राय ने दी।

 कार्यक्रम- दिनांक 26 जनवरी 2021, मंगलवार
समय : सायं 6.00 बजे से
स्थान : स्व. विनोद चौबे प्रतिमा के सामने, यातायात थाने के पास, बिलासपुर
मुख्य अतिथि : रतनलाल डांगी,पुलिस महानिरीक्षक
अध्यक्षता : रामशरण यादव-महापौर
विषिश्ट अतिथि : अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, प्रशांत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!