28 अक्टूबर का इतिहास- माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में 1955 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 28 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

28 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1492: क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
  • 1851: बंगाल मे ब्रिटिश इंडियन एसोशिएसन की स्थापना हुई।
  • 1863: जिनेवा मे हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रास समिति का गठन किया गया।
  • 1886: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस से उपहार में मिली ‘स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी’ का औपचारिक अनावरण किया।
  • 1913: जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।
  • 1918: ऑस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।
  • 1922: इटली में रोम मार्च के द्वारा फासिस्ट शक्तियों ने सत्ता पर अधिकार कर लिया और मुसोलनी वहाँ का प्रधानमंत्री बना।
  • 1922: लाल सेना ने व्लादिवोस्तोक का अधिग्रहण किया।
  • 1929: अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
  • 1940: इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।
  • 1944: दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
  • 1954: अर्नेस्ट हेमिंग्वे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 1955: मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1962: सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा की, की उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसाइलें हटा लेगा।
  • 1998: इंटरपोल की 67वीं आमसभा अत्याधुनिक तकनीक आतंकवाद और अन्य आधुनिक संगठित अपराधों से निपटने की एक नयी रणनीति के साथ  समाप्त।
  • 2001: जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रोडर भारत की यात्रा पर आये।
  • 2004: बीजिंग में 4000 वर्ष पुराने मकबरों का पता लगा।
  • 2005: चेकोस्लोवाकिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

28 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1883: भारत सरकार में गृह सचिव मौरिस गार्नियर हैलेट का जन्म।
  • 1930: मशहूर गीतकार तथा अपने समय के ख्याति प्राप्त शायर अंजान का जन्म।
  • 1955: माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म।
  • 1963: भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल का जन्म।

28 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1627: अकबर के बेटे जहाँगीर का निधन।
  • 1900: जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन।
  • 2011: विख्यात व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन।
  • 2013: लोकप्रिय उपन्यासकार राजेंद्र यादव का निधन।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!