अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया दिनांक 9 नवंबर 2021 मंगलवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 4.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक।  दिनांक 10 नवंबर 2021 बुधवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर से भिलाई के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सिविक सेंटर भिलाई में महात्मा गांधी सभागृह (कला मंदिर) में हीरक महोत्सव के अवसर पर आयोजित नेहरू क्यों? विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे भिलाई से दुर्ग के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे दुर्ग राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक में भाग लेंगे। शाम 5 बजे दुर्ग से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दिनांक 11 नवंबर 2021 गुरूवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 11.30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!