January 12, 2022
संक्रमण का खतरा : व्यापार विहार में पसरी गंदगी के बीच होटलों में परोसा जा रहा है भोजन
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. व्यापार विहार को कचरा मुक्त करने नगर निगम का दावा केवल कागजों में किया गया। यहां चारों ओर कचरा फैला हुआ है। छोटे छोटे होटलों और झाड़ियों में वर्षो से सफाई नहीं हुआ है। संक्रमण के इस काल में आज भी लोग भूल कर रहे है,दूषित जल पी रहे है सामाजिक दूरी और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। एक के साथ कई फ्री जैसा वातावरण निर्मित हो रहा है।
व्यापार विहार थोक बाजार में बड़े छोटे व्यापारियों के मजदूर तबके के लोग रोजाना आते है। इसी तरह अन्य राज्यों से समान आते हैं। हर समय भीड़ भाड़ वाले इस इलाके में सफाई व्यवस्था पर गंभीरता से अमल नहीं किया जाता। शहर में रोजाना कोरोना पीड़ित लोग मिल रहे हैं। नगर निगम द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर दिन रात सफाई व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। स्वच्छता का रैंक लेकर निगम अधिकारी और नेता वाहवाही लूट रहे हैं।
व्यापार विहार को कचरा मुक्त कागजों में बताया जा रहा है लेकिन यहां चारो ओर गंदगी पसरी हुई है। खासकर उन खाना होटलों के आस पास जहां रोजाना सैकड़ों लोग भोजन करते वहा की स्थिती बद्तर है। जनहित में नगर निगम को ऐसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में रातों रात सफाई अभियान चलाने को सख्त जरूरत हैं ताकि बाहर से आने वालो के अलावा शहर के व्यापारियों पर संक्रमण पैर न पसार सके।