सड़क पर बनाए गए स्वागत द्वार को निगम ने किया जब्त

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. नेहरू चौक एसपी बंगला के पास बीच सड़क पर लगाए गए स्वागत द्वार को निगम ने उखाड़ कर जब्त कर लिया है। नगर निगम का अतिक्रमण अमला द्वारा रोजाना बेजा कब्जा को अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही कलेक्टोरेट परिसर के आस पास सड़क को डामरीकरण किया गया है।

पुथ पाथ का भी निर्माण किया गया है। राजनीतिक पार्टी द्वारा बीच सड़क में स्वागत द्वार लगाया गया था जिसे कार्यक्रम के बाद हटाया नही गया था। अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने करवाई करते हुए स्वागत द्वार को उखाड़ कर जब्त कर लिया गया है।

मालूम हो कि शहर में स्मार्ट सिटी की केंद्रीय टीम कभी भी जायजा लेने आ सकती है। निगम के अधिकारी अपनी ओर से पूरी तैयारी में है इसलिए लगातार सड़क को घेरने वालों के खिलाफ करवाई भी कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!