मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी आज दोपहर 3.30 बजे निकालेगी मोटरसाईकिल रैली

बिलासपुर. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के स्वर्णिम कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर मोरटरसाईकिल रैली निकाली जा रही है। रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत करेंगे, साथ में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, मोर्चा प्रभारी दीपक सिंह भी शामिल होंगे।

विकास मोटरसाईकिल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। रैली की शुरूआत एस.बी.आर. कॉलेज से निकरलकर व्यापार विहार रोड, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सी.एम.डी. चौक, तारबहार चौक, रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र, डी.आर.एम., जी.एम. कार्यालय मार्ग से होते हुए जगमल चौक, दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक से रिवर व्यू रोड से मुक्तिधाम चौक सरकंडा से रीनिस्ट नेस्ट होटल से सुभाष चंद्र चौक, नूतन चौक से महामाया चौक से नेहरू चौक होते हुए श्री श्यामलाल चतुर्वेदी मार्ग स्मार्ट रोड मिट्टी तेल गली मार्ग में रैली का समापन होगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष महर्षि वाजपेयी, मोनू रजक, आशीष तिवारी, नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, मुकेश राव एवं बाईक रैली बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी विवेक ताम्रकार ने युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को रैली में विशेष रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!