घर घूसकर युवती पर किया चाकू से हमला

 

 बिलासपुर। घटना का विवरण – प्रकरण के प्रार्थीया के द्वारा दिनांक 16.05.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रहने वाले भरत वर्मा से जान पहचान होने के कारण प्रेम संबंध हो गया था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा का विवाह होने के बाद से बातचीत बंद हो गया था। उसके बाद से भरत वर्मा द्वारा जब भी गांव में कहीं मुलाकात होता था तो गाली गलौच करता था। आज दिनांक को जब प्रार्थीया अपने घर में थी उसी समय आरोपी भरत वर्मा घर अंदर घुसकर प्रार्थीया को जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली में मारा जिससे प्रार्थीया द्वारा चिल्लाने पर उनके ससुर आने पर आरोपी घर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके घर से पकड़ कर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से एक नाग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!