मोबाइल से बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई

 

बिलासपुर। शहर में ज्यादातर युवा वर्ग मोबाइल से बात करते हुए बाइक व कार चलाते पकड़े गए हैं। यातायात पुलिस ने 2621 चालकों के खिलाफ यातायात नियम के तहत कार्रवाई की है। ये सभी वाहन चलाते हुए आईटीएमएस के सीसीटीवी कैमरे में पकड़े गए हैं।
ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वाहन चालक अपने कान में एयर बर्ड या एअरफोन व सीधे मोबाइल का उपयोग करते हुए अपने में ही मशगूल रहते हैं और सडक़ों पर जोखिम की स्थिति निर्मित करते हैं। चौक-चौराहों पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से संदेश भी प्रसारित की जा रही है कि वाहन चालक व आम नागरिक सुरक्षा मानकों का अवहेलना न करें। इसके बावजूद भी विशेष करके युवाओं में इस तरीके की प्रवृत्ति देखने को मिलती है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 2621 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करना चालक और दूसरे लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है।

3 सौ व  900 रुपए जुर्माना
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 21(25) के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना प्रतिबंधित है। नियम तोडऩे पर पहली बार 300 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। यदि वही चालक दोबारा पकड़ा जाता है तो उस पर 900 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *