वेलकम, गोलमाल और धमाल के बाद आएगी‘मालामाल वीकली 2

 

 

नई दिल्ली: साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘मालामाल वीकली’ कॉमेडी का ऐसा खजाना थी, जिसने दर्शकों को खूब हंसाया. फिल्म में ओम पुरी, परेश रावल, राजपाल यादव और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से कहानी में जान डाल दी थी. करीब 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में करीब 42 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब करीब दो दशक बाद इस लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म के सीक्वल की तैयारी शुरू हो गई है. उम्मीद है कि ‘मालामाल वीकली 2′ सितंबर तक फ्लोर पर जा सकती है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *