अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एवं आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद ने किया पौध रोपण
बिलासपुर. गीतांजलि पार्क कॉलोनी मंदिर परिसर में विकास समिति के सहयोग से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर एवं आर्यावर्त विश्व सनातन विकास परिषद के जिला उपाध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में मंदिर में पूजा पाठ हनुमान चालीसा का पाठ के उपरांत 30 देव वृक्ष पौधे बड़ पीपल बेल आम बादाम तेंदू चीकू नींबू संतरा मौसंबी इसके अलावा फूल के पौधे गेंदा गुड़हल पारिजात, मोगरा आदि पौधा लगवाने के बाद संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष एवं आर्यावर्त सनातन विकास परिषद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल कुमार घोष, महिला अध्यक्ष एवं आर्यावर्त सनातन विकास परिषद राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष शेफाली घोष, मंगला वार्ड नंबर 13 के पार्षद रमेश पटेल , महामंत्री त्रिदेव रजक , डॉक्टर रमेश चंद्र श्रीवास्तव , संदीप शर्मा , गौरी शंकर कोरी , उपाध्यक्ष रीना झा , रामकली तिवारी , सविता शर्मा , संगीता द्विवेदी , तृप्ति गायकवाड, उमा अहिरवार, रोहित यादव आदि शामिल रहे।


