अमितेश राय को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

 

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभयनारायण के पुत्र अमितेश राय को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस ने बिलासपुर जिले में नई कार्यकारणी का गठन किया है। जिला अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने प्रदेश कार्यालय से जारी सूची को सार्वजनिक कर दिया है। इनमें युवा नेता अमितेश राय को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व प्रभारी महामंत्री मलकीत कौर द्वारा अनुमोदित जारी इस पत्र में नए पदाधिकारियों को लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और पार्टी को मजबूती प्रदान किए जाने के लिए आग्रह किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *