असम विधायक भास्कर शर्मा का धरमलाल कौशिक ने किया आत्मीय स्वागत
बिलासपुर.पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जिला बिलासपुर के विधानसभा बिल्हा प्रवास पर आए असम विधायक भास्कर शर्मा का विधानसभा बिल्हा के परसदा स्थित निवास में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाया व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन के गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्ण रूप से केंद्रीय योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार का उद्देश्य लोगों की सेवा करना नहीं बल्कि जनता के जेबों में डाका डालकर अपनी जेब भरना है। प्रदेश की पूरी जनता कांग्रेस सरकार के कुनीतियों से त्रस्त है, जनता का आक्रोश उबल रहा है और इस आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।
विधानसभा प्रवास पर आए विधायक भास्कर शर्मा जी बिल्हा विधानसभा स्तरीय कार्य समिति की बैठक लिए बिल्हा मे दीवाल लेखन किए, सोशल मीडिया एवं आई, टी सेल, के कार्यो की समीक्षा किए साथ ही भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ जनों के साथ रात्री भोज मे चर्चा किए,
उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, विधानसभा प्रभारी दुर्गा महेश्वर, विधानसभा संयोजक श्री नरेंद शर्मा, सह संयोजक डॉ देवेन्द्र कौशिक, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा कार्य समिति के सदस्य एवं आमंत्रित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।
More Stories
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...
भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता ऊब चूंकी है. वंदना राजपूत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता उब चुकी है।...
महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा
https://youtu.be/xsLmcMmLiVc बिलासपुर . महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,...