मुंबई: पूज्य नागा साधुओं ने ‘नागा सन्त नेत्र परीक्षण’ (Naga Saint Eye Test) के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह एक प्रभावशाली जनस्वास्थ्य अभियान था, जिसे फ्रांस में आयोजित कान्स लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी 2025 में हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में सिल्वर लायन पुरस्कार से नवाज़ा गया। यह पहल गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) और आईबेट्स फाउंडेशन के सहयोग से चलाई गई, जो डायबिटीज और रोकी जा सकने वाली अंधता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत एक सामाजिक संस्था है। भारत में लगभग 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से 60% लोगों को यह पता ही नहीं होता। डायबिटीज, रोकी जा सकने वाली अंधता का प्रमुख कारण भी है। गोदरेज क्रिएटिव लैब द्वारा विकसित ‘नागा संत नेत्र परीक्षण’ अभियान इस गंभीर समस्या को सांस्कृतिक रूप से जुड़ाव वाले और साहसी तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश थी। इस अभियान में नागा साधुओं के आध्यात्मिक प्रभाव और उनकी मौजूदगी का उपयोग करते हुए उन्हें “जीवित नेत्र परीक्षण चार्ट” की तरह प्रस्तुत किया गया। उनके शरीर पर देवनागरी लिपि में मोटे हिंदी अक्षर लिखे गए थे। जो लोग इन अक्षरों को पढ़ नहीं पाए, उन्हें
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के इतिहास की संभवत: सबसे बड़ी आभूषण चोरी के मामले में सात आरोपियों की पहचान की गई है जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक पहले से जेल में है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस में बख्तरबंद ट्रक का पीछा
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार निजी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ आधारित वार्षिक ‘पास’ पेश करेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त से प्रभावी होगा जिससे राजमार्गों पर बिना किसी परेशानी के यात्रा करना संभव हो पाएगा। गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’
खान यूनिस : गाजा पट्टी में आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर आने वाले ट्रकों के क्षेत्र में प्रवेश करने की प्रतीक्षा कर रहे फलस्तीनियों पर हुए हमले में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गयी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय और एक स्थानीय अस्पताल ने यह जानकारी
कैलगरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनैनिस्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां पहुंच गए। यह एक दशक में मोदी की कनाडा की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री इस दौरान विश्व के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे और ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार सहित महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी कनाडा
दुबई: ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि देश पर इस्राइली हमलों के बाद अमेरिका के साथ आगामी परमाणु वार्ता ‘‘निरर्थक” है। सरकारी टेलीविजन ने एक खबर में यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई की टिप्पणियों से दोनों देशों के बीच रविवार को ओमान में होने वाली वार्ता
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बहु-विभागीय समिति अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के कारणों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश भी सुझाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि यह समिति घटना की जांच कर
दुबई/नयी दिल्ली : इस्राइल ने ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया, बदले में ईरान ने दागे ड्रोन दुबई, 13 जून (एपी) इस्राइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए शुक्रवार को सुबह देश की राजधानी पर हमले किए जिनमें कम से कम दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। इन
अहमदाबाद/चंडीगढ़ : अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। पुलिस
दिल्ली/जयपुर : उत्तर-पश्चिम एवं मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान गत दिवस 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में उष्मा सूचकांक (Heat Index) खतरनाक 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उष्मा सूचकांक वह तापमान है, जो
नयी दिल्ली. रेल मंत्रालय ने कहा है कि आगामी एक जुलाई से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो। इसके बाद, 15 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। मंत्रालय ने एक परिपत्र में सभी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपनी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करते हुए देशवासियों को विश्वास दिलाया कि यह एक “सुशासन और समावेशी विकास” की गाथा रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि डिजिटल नवाचार और जलवायु कार्रवाई
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपनी सरकार के 11 वर्षों की यात्रा का मूल्यांकन करते हुए देशवासियों को विश्वास दिलाया कि यह एक “सुशासन और समावेशी विकास” की गाथा रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि डिजिटल नवाचार और जलवायु
संगठन के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद भड़के लोग इंफाल. मणिपुर में शनिवार को अरंबाई तेंगगोल (मैतेई संगठन) के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद भड़के विरोध प्रदर्शनों ने रविवार को और उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी के विरोध में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर प्रतीकात्मक आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे हालात बेहद
पैरामाउंट (अमेरिका) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए ‘कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड’ के 2,000 जवानों को तैनात किया है जबकि गवर्नर गेविन न्यूसम ने संघीय सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है। न्यूसम ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और दंगारोधी पोशाक पहने संघीय आव्रजन अधिकारियों
कटरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज, चेनाब ब्रिज का भव्य उद्घाटन किया और कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह रेल संपर्क कश्मीर घाटी को धीरे-धीरे पूरे देश से जोड़ने में एक ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा। ट्रेन को हरी झंडी
विभिन्न राज्यों में छापेमारी में 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नकली कृषि रसायन ज़ब्त तेलंगाना. पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए राजेंद्र चेचानी को गिरफ्तार किया है – जिसे राजू चेचानी के नाम से भी जाना जाता है, जो बड़े पैमाने पर नकली कीटनाशकों के रैकेट के मुख्य आरोपियों में से एक
मुंबई, : गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (GIG) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और भामला फाउंडेशन के सहयोग से #BeatPlasticPollution अभियान शुरू किया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का समर्थन प्राप्त है। यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण सहित गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों और धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए मिट्टी, पौधों और व्यापक पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता को संबोधित करती है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने संगठन की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, “गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में, लोगों और पृथ्वी के महत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारे मूल आदर्शों का अभिन्न हिस्सा है। पिछले एक दशक में हमने स्थायित्व की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हमारी 64% ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त होती है, और हमने प्लास्टिक पैकेजिंग की मात्रा में 20% से अधिक की कमी की है। हमें इस बात पर गर्व है कि हम अपनी समस्त उपभोक्ता-पूर्व और उपभोक्ता-बाद प्लास्टिक पैकेजिंग का 100% संग्रहण और पुनर्चक्रण करते हैं। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप पर्यावरण संरक्षण को एक साझा ज़िम्मेदारी मानता है, और हम मानते हैं कि सामूहिक प्रयास ही स्थायी परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। अपने कचरा प्रबंधन परियोजनाओं के माध्यम से, हमने 63,000 मीट्रिक टन से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका है, जिससे ज़मीन को मुक्त किया गया और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में सफल रहे।यह अभियान हमारे द्वारा सार्थक पर्यावरणीय परिवर्तन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का एक स्वाभाविक विस्तार है। प्लास्टिक प्रदूषण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी गंभीर चुनौतियों को संबोधित कर, हम सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ विरासत बनाना चाहते हैं।” भारत में प्लास्टिक कचरा एक अत्यंत चिंताजनक विषय है। वर्ष 2023 में 94.6 लाख टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 43% एकल-उपयोग (single-use) प्लास्टिक था। इस चुनौती से निपटने के लिए, यह अभियान प्लास्टिक की खपत को कम करने और पृथ्वी के संसाधनों की रक्षा के लिए टिकाऊ जीवनशैली विकल्पों को अपनाने के महत्व को रेखांकित करता है। इसी संदेश को मज़बूती देते हुए, मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में गोदरेज मैजिक रेडी-टू-मिक्स हैंडवॉश स्टेशन का अनावरण किया गया। यह ज़मीनी पहल, जो एक सप्ताह से अधिक समय तक सक्रिय रहेगी, लोगों को बोतलों को फिर से भरकर पुनः उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश स्टेशन में एक रियल-टाइम डैशबोर्ड है, जो यह दर्शाता है कि केवल रिफिल का उपयोग करके कोई व्यक्ति एक वर्ष में कितनी प्लास्टिक बचा सकता है, जिससे व्यक्तिगत टिकाऊ विकल्प एक दृश्य, सामूहिक प्रभाव में बदल जाते हैं। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश पहल पर टिप्पणी करते हुए, नीरज सेंगुट्टुवन, प्रमुख विपणन (पर्सनल केयर), गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL), ने कहा, “भारत प्लास्टिक कचरे के गंभीर संकट का सामना कर रहा है, जहां हर साल लाखों टन कचरा उत्पन्न होता है और एकल-उपयोग प्लास्टिक पर्यावरणीय स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। GCPL में, हम एक ‘सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट’ संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जो व्यापार को पर्यावरणीय और सामाजिक ज़िम्मेदारी के साथ संतुलित करता है। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश एक टिकाऊ नवाचार है, जो सामान्य हैंडवॉश की तुलना में 50% कम प्लास्टिक, 75% कम ईंधन और 75% कम कागज़ का उपयोग करता है। यह अभियान दिखाता है कि बोतलों का पुनः उपयोग जैसी छोटी और जागरूक क्रियाएं भी सार्थक और मापनीय परिवर्तन ला सकती हैं। हर रिफिल, लैंडफिल में जाने वाली एक बोतल कम कर देता है। इस प्रभाव को वास्तविक समय में दिखाकर, हम जागरूकता को कार्रवाई में बदल रहे हैं।” यह अभियान, गोदरेज L’Affaire द्वारा समर्थित है, और आज एक साइक्लोथॉन के आयोजन के साथ इसका समापन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को सततता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और
नयी दिल्ली. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के 16 घटक दलों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। विपक्ष ने यह मांग पहलगाम आतंकी हमले, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अमेरिका की ओर से की गई संघर्षविराम घोषणा जैसे अहम राष्ट्रीय सुरक्षा विषयों पर चर्चा के
मुंबई /अनिल बेदाग : आगामी टी20 मुंबई लीग 2025 में शामिल होने वाली नई टीम मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने वाशी में एक भव्य समारोह में अपनी टीम की जर्सी और आधिकारिक गान का भव्य अनावरण करके अपने डेब्यू सीजन से पहले एक शानदार बयान दिया। लॉन्च कार्यक्रम में टी-20 मुंबई प्रीमियर लीग के