May 13, 2024

महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित वातावरण देना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। यहां किसी भी तरह का कोई अपराधी बच नहीं सकता। किसी भी घटना के आरोपी जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होते हैं। जांजगीर चांपा जिले में दुष्कर्म और हत्या की वारदात अक्षम्य है। ऐसी घटना के आरोपी कोई हो उनको बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर जल्द से गिरफ्तार किया है। कानून से बड़ा कोई अपराधी नहीं हो सकता। भाजपा के राज में तो ज्ञात अपराधी भी खुले आम घूमते थे। भाजपा ने पंद्रह साल तक जंगल राज चलाया। महिलाओं के लिये जीवन जीने के लिये भय मुक्त वातावरण देना कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विष्णुदेव अपने गिरेबान में झांक कर बताये कि भाजपा राज में गायब छत्तीसगढ़ की हजारों बेटियां कैसे गायब हो गयी। वे बतायें की भाजपा के राज में झलियामारी जैसे कांड क्यों होते थे, खलको जैसी घटनाएं किसके संरक्षण में होती थीं? भाजपा राज के मुख्यमंत्री रमन सिंह के ओएसडी किसके संरक्षण में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर बलात्कार कर रहे थे, भेद खुला तो पीड़िता बच्ची के परिवार तक का अपहरण कर लिया। जिनका ऐसा चरित्र, चाल और चेहरा सामने आ चुका है, वे दुष्कर्म की वारदात पर राजनीति कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को यह नागवार गुजरता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने नक्सलवाद को समेटकर विकास और विश्वास की धारा से जोड़ने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। आदिवासी महिलाओं का शोषण बंद हुआ है। अपराधी वारदात के बाद फौरन पकड़े जा रहे हैं। राज्य में भाजपा शासनकाल के आपराधिक आंकड़े बताते हैं कि छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ तब था। अब साढ़े तीन साल से छत्तीसगढ़ विकास, लोक समृद्धि और जन सुरक्षा का पर्याय है। जबकि भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के एजेंडे पर चल रही है। छत्तीसगढ़ सतर्क है। यहां किसी तरह की साजिश सफल नहीं होने दी जायेगी। अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और किसी भी अपराध पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डीयू में ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ पर चर्चा में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रखे विचार – अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट
Next post रेलवे महाप्रबंधक ने दो कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित
error: Content is protected !!