कांग्रेस झुग्गी – झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, यशवंत बने ब्लॉक अध्यक्ष

बिलासपुर. कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिले में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस जनो की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल व शहर अध्यक्ष महेत राम सिन्ग रौल के सहमति पर ब्लाक अध्यक्ष 2पर यशवन्त सोन केवरे को नियुक्त किया गया। सन्त रविदास के प्रतिमा प्रांगण में पद ग्रहण समारोह में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने अपने उद्बोधन मे समस्त पदाधिकारीयो को बधाई दि और कहा की जिस प्रकार झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का विस्तारकर जिला अध्यक्ष दिलिप पाटिल व शहर अध्यक्ष महेत राम सिन्गरौल के साथ सभी कार्य कर रहे हैं आप सभी साधुवाद के पात्र है। जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने उपस्थिति आम जनो को विश्वास दिलाया की शाशन की योजना अनुसार हम झुग्गी झोपड़ी में निवसरत लोगो के लिये ज्यादा से ज्यादा लाभ मेरे साथ नव नियुक्त पदाधिकारीयो के साथ लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। दिलीप पाटिल ने बहुत मजबुती  के साथ ये बात कही की जो जहा अपनी झुग्गी झोपड़ी में निवास रत है उसे उसी स्थान में विस्थापित किया जाने का प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने भी स्थानीय प्रशासन को सर्वे करने का निर्देश दिया है । मै आपसे इस मंच के माध्यम से निवेदन करता हूँ की हमारे पदाधिकारीयो के साथ आप सभी सर्वे सुची मे नाम जुड्वाये। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पद ग्रहण समारोह पर मुख्य अतिथि के रुप मे शहर महिला कांग्रेस  की अध्यक्ष  पिन्की निर्मल बतरा,वरिष्ठ कान्ग्रेसी जिला अध्यक्ष दिलिप पाटिल, शहर अध्यक्ष महेतराम सिन्गरौल , कमलेश लाव्हात्रे , गजेन्द्र श्रीवास्तव एल्डरमेन शैलेन्द्र जायसवाल  एल्डरमेन अखिलेश बन्टी गुप्ता, पुर्व पार्षद रामदुलारे रजक  ,अशोक हाथिले , पवन खटिक , कु. मीना आदिल ,संजय यादव  महामन्त्रि रितेश साहू ,ब्लाक अध्यक्ष 2के यशवन्त सोन केवरे ,ब्लाक अध्यक्ष 3के अध्यक्ष राकेश साहू दुर्गेश वर्मा, सीपत ब्लाक अध्यक्ष किर्तन मरावी, उपाध्यक्ष प्रदिप साहू , कृष्णा रायकर  कमल टुसेजा  (आई टी सेल )अर्जुन अर्जुन अहिवार,कमल अहिरवार अमित अहिरवार आदि मौजूद रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!