May 17, 2024

निगम की लापरवाही : तोरवा छठ घाट मुख्य मार्ग बना कचरा खाना

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सीधे तौर पर पानी, बिजली, सड़क और सफाई हो तो कोई भी शहर स्मार्ट कहलाएगा। लेकिन यहां तो सब कुछ उल्टा चल रहा है। तोरवा छठघाट मुख्य मार्ग में ढेर सारा कचरा और मलबा डंप पड़ा हुआ है। लोगों के घरों से कचरा उठाने वाली गाडिय़ों को यहां खाली कराया जा रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि यहां से कचरा उठाकर उसे सेंदरी में शिफ्त किया जाता है। लेकिन सहीं समय में कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। सड़क किनारे कचरा डंप होने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तेजी से संक्रमण फैलता है इसके बाद भी निगम के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आवारा मवेशी कचरे के ढेर में चारा चर रहे हैं और बीच सड़क में ही अपना आशियाना बना लिये हैं।

स्मार्ट सिटी बिलासपुर का इन दिनों हाल बेहाल है। शहर की नालियां जाम पड़ी हुई हैं। सड़कों में मलबा पड़ा है। जर्जर मकानों को ढहाया नहीं जा रहा है। नगर निगम की कार्यप्रणाली से आम जनता को केवल परेशानी हो रही है। राजकिशोर नगर से तोरवा छठ घाट जाने वाले मुख्य मार्ग में निगम द्वारा कचरा डंप कराया जा रहा है। इस यार्ड से कचरा एकत्र कर सेंदरी में शिफ्ट किया जाता है लेकिन समय पर उठाव नहीं होने से यहां परेशानी हो रही है। जानकारों का कहना है कि निगम का वाहन शाखा तेल चोरी के नाम पर बदनाम हो चुका है, तेल चोरी करने के लिये निगम के कर्मचारी कचरा यहां डंप करते हैं। तोरवा पुल से रोजाना हजारों लोग आना जाना करते हैं इसके बाद भी हरियाली वाले इस सुंदर मार्ग को निगम निगम द्वारा कचरा खाना में तब्दील कर दिया गया है। मीडिया में खबरे प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी हरकत में आकर काम करते हैं बाद में फिर से वही रवैया अपना लिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिल्हा शाखा में फैली अव्यवस्था को लेकर जसबीर सिंह ने सौंपा ज्ञापन
Next post योगमय में हुआ भाटापारा : सिटी मॉल में जिला प्रशासन एवं स्थानीय निकाय के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया योग दिवस
error: Content is protected !!