April 19, 2024

नशे में लिप्त लोगो का कराया गया कौंसलिंग एवं स्वास्थय परीक्षण

बिलासपुर. निजात अभियान के तहत   ऐसे व्यक्ति जो अत्यधिक नशे के गिरफ्त में है उन्हे नशे से निजात दिलाने के लिए कौसलिंग एवं स्वास्थ परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया था जिसके पालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में आज थाना सिटी कोतवाली में नशे में लिप्त व्यक्तियो की  बैठक आहुत की गई जिसमें लगभग 20-25 लोग उपस्थित आए। मनोरोग चिकित्सक श्री सतीश श्रीवास्तव द्वारा सभी का स्वास्थय परीक्षण किया गया एवं नशे से निजात पाने के लिए नशे में लिप्त लोगो द्वारा डॉक्टर महोदय कोे अपनी अपनी समस्यो से अवगत कराया,  जिसमें नशा नही करने पर हाथ पैर में कंपन्न होना, सांस लेने में समस्या होना, घबराहट होना, डर लगना, नींद नही आना आदि समस्याओ से अवगत कराया गया। डॉक्टर महोदय द्वारा सभी लोगो की समस्याओ को बारी बारी से सुना गया एवं सभी का निराकरण बताया गया। नशे में लिप्त लोगो द्वारा नशे से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। मनोरोग डॉक्टर श्री सतीश श्रीवास्तव द्वारा मनोरोग चिकित्सालय सेंदरी में निःशुल्क ईलाज की सुविधा की जानकारी दी गई तथा अत्यधिक नशे में लिप्त लोगो को अस्पताल में भर्ती होकर ईलाज कराने की सलाह दी गई।
 नशे से निजात पाने, अपना ईलाज कराने में असमर्थ है उन्हे बिलासपुर पुलिस द्वारा सुविधा उपलब्ध कराकर मनोरोग चिकित्सा केन्द्र सेंदरी में निःशुल्क ईलाज कराया जाएगा जहां नशे में लिप्त रोगी का पूर्ण स्वास्थ परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जावेगी, आवश्यकता पडने पर अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज कराया जाएगा। सभी थाना क्षेत्रो में नशे में लिप्त व्यक्तियो के लिए कौंसलिग एवं स्वास्थ परीक्षण लगातार जारी रहेगा। कौंसलिंग में 01.दुर्गेश सूर्यवंशी, 02 हीरालाल, 03 मनोज, 04 राजू केवंट, 05 अजय गंगवानी, 06 तरूण उपाध्याय, 07 राजेश साहू, 08 अंधियार सिंह, 09 महेश सोनकर, 10 पृथ्वी किशोर नायक, 11 वरूण उपाध्याय, 12 नारायण सोनकर, 13 संतोष यादव, 14 शिवनाथ यादव, 15 राजकुमार, 16 रमाशंकर, 17 मनीष साहू, 18 खोटली, 19 राधेलाल, 20 बैसाखू का डॉक्टर महोदय द्वारा स्वास्थ परीक्षण किया गया। कौसलिंग के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार एवं निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा उपस्थित लोगो को आत्मविश्वास बढाने एवं नशे से निजात दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नायब तहसीलदार पर भाजपा महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष ने लगाया गंभीर आरोप….थाने में हुई शिकायत…..मचा हड़कंप
Next post पूर्व मंंत्री अमर के करीबी पंकज तिवारी बने पामगढ़ विधानसभा के प्रभारी, युवाओं में हर्ष का माहौल
error: Content is protected !!