दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, इथियोपिया की राख ने बढ़ाई चिंता

 

दिल्ली.  मंगलवार को एक बार फिर जहरीली हवा की गिरफ्त में रही। राजधानी पर छाई घनी धुंध, बेहद खराब ए्यूआई और दूर इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख का खतरा, इन सबने मिलकर प्रदूषण को लेकर चिंता और गहरा दी है।

हैली गुब्बी ज्वालामुखी के रविवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट से करीब 14 किलोमीटर यानी लगभग 45000 फीट ऊंचाई तक राख का घना गुबार उठा, जो रेड सी पार करते हुए पूर्वी दिशा में फैल गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह राख चीन की ओर बढ़ रही है, लेकिन मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे तक भारत के प्रभाव क्षेत्र से बाहर चली जाएगी। आईएमडी ने कहा कि पूर्वानुमान मॉडल मंगलवार को गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में राख के हल्के प्रभाव की संभावना दिखा रहे हैं। इस आशंका ने प्रदूषण की गंभीर स्थिति को और अस्थिर कर दिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!