ड्रेस कोड लागू करवाने ई-रिक्शा चालकों ने एसएसपी से की मांग
बिलासपुर। ई-रिक्शा चालक संघ बिलासपुर के चालकों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्श चलाने वाले चालकों का ड्रेस कोड जल्द से जल्द लागु करवाने की मांग की है। साथ ही आरटीओ कार्यालय में लाइसेंस बनने में तीन से चार माह का समय लग रहा है। सभी चालकों को समय से पहले लाइसेंस बनवाने की सहयोग करने की मांग की है।
संघ के अध्यक्ष संजय, रफीक खान, दुर्गा साहू ने बताया कि शहर में भारी संख्या में नाबालिग बच्चे भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। जिसके कारण यातायात प्रभावित होता है। साथ ही सडक़ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। नाबालिग चालकों द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ताकि यातायात नियम का सही तरीके से पालन हो सके। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा सके। शराब पीकर ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। संघ की मांग पर एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइसेंस को जल्दी बनवाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया है।


