भूपेश के बघेल के नाम एफआईआर दर्ज हुआ है, उन्हें कानून व्यवस्था का पालन करना चाहिए- अरुण साव

https://youtu.be/MbQoVAsNIqE

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। महादेव सट्टा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर एफआईआर दर्ज हुआ है। मामला बहुत गंभीर है, उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश का नाम दुबई और पांच करोड़ रुपए जब्ती के समय से सामने आ रहा है। महादेव सट्टा मामले में राज्य के युवाओं को बबार्द किया गया है। ऐसे मामले में भूपेश बघेल को सार्वजनिक बयानबाजी करना छोड़ कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इसी मामले में आगामी लोकसभा चुनाव व राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की राजनीति शुरु से ही विद्वेश भुनाने का रहा है। मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी शुरु से ही भ्रष्टाचार शून्य करने के लिए काम कर रही है। मोदी की गारंटी और जनता सेवा काम निरंतर किया जा रहा है। जांच एजेंसी अपना काम रही है। कांग्रेस के पांच सालों के कार्यकाल को आम जनता ने देख लिया है। महादेव जी के नाम पर जो खेल खेला गया है तो प्रकोप भी सामना करना पड़ेगा। मालूम हो कि पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव ठीक समय में एफआईआर दर्ज कराया गया है। भाजपा विद्वेश की राजनीति कर रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!