एलआईसी कार्यालय में आग, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

 

दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

बिलासपुर। व्यापार विहार स्थित एलआईसी कंपनी के कार्यालय में अचानक आग लग गई। कार्यालय से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से वह आसपास की दुकानों और कार्यालयों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों की आवाजाही रोक दी। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *