May 20, 2024

भारत जोड़ो यात्रा की विशालता से भयाक्रांत भाजपा कर रही ओछी हरकतें

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से लेकर आज तक भाजपा और उनसे जुड़े लोगो नफरत फैलाने में भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ झूठी मनगढ़त और फेब्रिकेटेड वीडियो बनाकर यात्रा को कमजोर करने का षड़यंत्र कर रहे है। मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर के पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रीति गांधी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताओं ने भारत जोड़ा यात्रा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज सोशल मीडिया में जारी एवं गुमराह करने वाले बयानबाजी किये थे। जिसका पर्दाफाश हो चुका है। भाजपा कुछ भी कर ले अपने नफरत फैलाने वाले मंसूबों में कामयाब नहीं होगी। देश से नफरत खत्म होगा, भारत मजबूत होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो को एडिट कर भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की है वह बेहद हल्की और बचकानी हरकत है। भारत जोड़ो यात्रा की विशालता और मज़बूती से भयभीत भाजपा इस गलतफहमी में है कि उनकी ये हरकतें भारत जोड़ो यात्रा को नुकसान पहुंचा सकती है।भारत जोड़ो यात्रा के पवित्र उद्देश्य के कारण देशभर में आम जनता सहित लेखक, पत्रकार, फ़िल्मी सितारे, पूर्व फ़ौजी जैसे लोग भी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हर जाति धर्म संप्रदाय का व्यक्ति भाजपा द्वारा फैलाए गए नफरत के खात्मे के लिए राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। यह यात्रा अब एक विशाल जनआंदोलन का रूप ले चुका है और भाजपा जानती है कि इस प्रकार के जन आंदोलन पूंजीवादी सत्ता के लिए हमेशा ही बड़ा खतरा साबित हुए हैं। कॉंग्रेस के सत्याग्रह से पहले अंग्रेज डरते थे अब भाजपा डर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। पूरा देश स्वीकार कर चुका है कि आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है। मोदी सरकार ने देश के 23 करोड़ लोगों को गरीबी के अंधेरे में धकेल दिया है। पूंजी पतियों की उंगलियों पर नाचने वाली मोदी सरकार के राज में देश का 77 प्रतिशत धन, सिर्फ एक फीसदी लोगों के पास है। भारतीय रुपए का सम्मान दिन-ब-दिन कम होते जा रहा है। आज मोदी सरकार के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा भी खतरे में है।अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की रिपोर्ट में दावा किया गया है की चीन ने देश के भीतर अरुणाचल प्रदेश में पूरा एक गांव बसा दिया है साथ ही एक सैन्य चौकी भी स्थापित कर ली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार न देश की सीमा की रक्षा कर पा रही है ना देश के जनता की।इस सरकार में कश्मीरी पंडितों के साथ हिंसा हो रही है, उनकी हत्याएं हो रही है, लोग अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हैं। देश में बेरोजगारी दर विस्फोटक स्तर तक पहुंच चुकी है।मोदी सरकार के निकम्मेपन का शिकार हुए 23 करोड लोग देश में बेरोजगार हो चुके हैं। देश में थोक महंगाई दर 15 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार ने बार-बार पेट्रोल और डीजल पर करों में वृद्धि कर जनता से 26 लाख करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए मोदी सरकार नफरत और सांप्रदायिकता का सहारा ले रही है।भारत जोड़ो पदयात्रा पूंजीवादी भाजपा द्वारा आयातित, अधिनायकवाद से उपजे राष्ट्रीय असुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, सांप्रदायिकता और असहिष्णुता जैसी बीमारियों के लिए रामबाण औषधि का काम करेगा और इसीलिए भाजपा अपनी तुच्छ हरकतों से भारत जोड़ो यात्रा को विफल करने का असफल प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post IG ने दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों की ली बैठक
Next post भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता अंचल राजवाड़े ने आदिवासी किसान के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी की
error: Content is protected !!