February 3, 2024
महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर. प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का ही अनिल महिलांगे पिता भरत महिलांगे उम्र 31 साल के द्वारा दिनांक 11.12.2023 के सुबह 05.00 बजे बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत किया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी घटनाकारित कर लंबे समय से फरार था। आरोपी की गांव आने की सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी अनिल महिलांगे को दिनांक 03.02.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, स.उ.नि. राजकुमार प्रसाद,आरक्षक भोप साहू, सुशील बंजारे का सराहनीय योगदान है।