May 3, 2024

एक क्लिक में बिलासपुर की ख़ास ख़बरें…

किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ अभियान अन्तर्गत जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित  : आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के दौरान कृषि महाविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित किया गया। बिलासपुर सासंद अरूण साव की मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण चौहान की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि राजेश भार्गव सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत बिलासपुर, राजेन्द्र धीवर अध्यक्ष छ.ग. मछुवारा कल्याण बोर्ड डीन कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर, समन्वयक कृषि विज्ञान केन्द्र सरकण्डा बिलासपुर, उप संचालक कृषि बिलासपुर, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए बिलासपुर, साथ ही कृषि विज्ञान, कृषि महविद्यालय एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला बिलासपुर एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के 300 किसान से अधिक की उपस्थिति में दीप प्रजवल्लित कर मेले का शुभांरभ किया गया। किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी के तहत् आजादी का 75 वॉ अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती पर किसान मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण एवं उन्नत कृषि से संबंधित तकनीकी की जानकारी दी गयी। किसान मेले में उन्नत कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा वर्चुअली किया गया। सांसद श्री साव ने इस मौके पर कहा कि किसान हमारे देश के रीढ़ की हड्डी है जो अन्नदाता भी है, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के लिए इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए, इससे किसान जागरूक होकर और ज्यादा से ज्यादा सीखते है। जिससे प्राकृतिक खेती करने में उन्हें आसानी होती है। किसानों को केन्द्र सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को अधिक से अधिक लाभ उठाने कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाएं जैसे नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी से उत्पादित वर्मी खाद का उपयोग करके हम हमारी प्रकृति एवं पर्यावरण के साथ-साथ भूमि संरचना में भी सुधार कर सकते है। उन्हें किसानों अधिक से अधिक वर्मी खाद का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। कृषि विभाग द्वारा किसानों के मध्य प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत बिलासपुर के सभापति श्री भार्गव ने राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत से प्रकाश डालते हुये कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी गांव को बचाना है। श्री भार्गव ने कहा कि रासायनिक उर्वरक के उपयोग में कमी करते हुये, वर्मी खाद के उपयोग को बढ़ावा दें ताकि भूमि को बंजर बनने से बचाया जा सके।
मेले में स्व सहायता समूह उज्वला महिला स्व सहायता समूह ढबहीपारा नगोई के द्वारा मशरूम, दिव्या यदुनंदन वर्मा द्वारा जैविक सब्जी रगीन पत्ता गोभी, भिण्डी, ककड़ी, वर्मी खाद, महामाया बीज एवं खाद्य उत्पादक सेवा सहकारी समिति कोटा के द्वारा दुबराज, वर्मी कम्पोस्ट जैविक अलसी जैविक मसूर सरसो, सिद्ध बाबा कुकदा मस्तूरी के द्वारा प्याज मिर्च पापड़, राधा कृष्ण स्व सहायता समूह चकरभाठा बिल्हा द्वारा पापड़, मसाला उत्पाद का स्टाल के माध्य से प्रदर्शित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि वैज्ञानिक परिसंवाद का आयोजन कर कृषकों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, समसामयिक कृषि कार्य एवं आगामी खरीफ हेतु कृषि कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस किसान मेला में कृषि, मत्स्य, उद्यानिकी, पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 17 कृषको को अभिनंदन पत्र साल एवं श्रीफल के साथ स्वागत किया गया।

लेखा प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने के लिए आवेदन 31 मई तक  : शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई 2022 से अक्टूबर 2022 शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बिलासपुर में आयोजित होना है। बिलासपुर एवं अंबिकापुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों से अपेक्षा है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के जुलाई 2022 से अक्टूबर 2022 लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर को इस प्रकार भिजवाएं कि 31 मई 2022 के कार्यालयीन समय तक इस कार्यालय को प्राप्त हो जाए। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी इस सूचना के प्रकाशन उपरांत प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है। कोविड-19 का दोनांे टीका लग चुके आवेदकों को प्रशिक्षण हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। साथ में टीकाकरण का प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा।

निर्वाचन हेतु अधिग्रहित वाहनों की किराया राशि 7 मई तक : जिला निर्वाचन कार्यालय, बिलासपुर द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 में अधिग्रहित किये गये वाहनों के किराया का भुगतान किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनका वाहन विधानसभा निर्वाचन 2018 एवं लोकसभा निर्वाचन 2019 में अधिग्रहित किया गया था। जिनके द्वारा वाहन किराया की राशि प्राप्त नहीं की गई है, वे संबंधित वाहन के आरसी बुक, बैंक पासबुक, पहचान पत्र की छायाप्रति तथा वाहन मुक्ति प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय लेखा शाखा, बिलासपुर में 7 मई 2022 तक कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर वाहन किराया की राशि प्राप्त कर सकते है। उक्त तिथि तक वाहन किराया राशि प्राप्त नहीं करने पर वाहन किराया की राशि शासन को समर्पित कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post माकपा ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन परियोजनाओं को स्वीकृति देने पर छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले का किया विरोध
Next post VIDEO- छत्तीसगढ़ी फिल्मों में शार्टकट में जल्द सफलता पाने की कोशिश की जा रही है : सुभाष जायसवाल
error: Content is protected !!