सीमा में तैनात सैनिक भाइयों के लिए लारेल्स फाउंडेशन ने भेजा रक्षासूत्र
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. रक्षा बंधन पर्व को महान बनाने के लिए लारेल्स फाउंडेशन द्वारा सीमा में तैनात सैनिकों के लिए रक्षासूत्र भेजा गया। मालूम हो कि लारेल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना सराफ जनहित के कार्यों के लिए जानी जाती है। महिलाओं को पैड वितरण का लारेल्स फाउंडेशन द्वारा किया जाता है। सीमा में तैनात रक्षाबंधन के दिन भी देश की सेवा करते हैं, उनकी कलाई सुनी रहती है। ऐसे जवानों के लिए रक्षा बंधन में राखी एकत्र की जा रही है। इस पुनित कार्य के लिए लारेल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष व सदस्यों ने राखियां एकत्र कर सैनिक भाईयों के लिए भेजी है। इस पुनीत कार्य में संगठन के ए के कंठ, कुनाल केडिया, सात्त्विक सराफ,गीता दुबे, सविता गंधर्व, अंजली साहु,मेघा केडिया,सुदीप दुबे, मुकुल सिन्हा,उपमा अग्रवाल, प्रशांत सिंह , जिग्यासा सराफ आदि सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा इसकी जानकारी अध्यक्ष सपना सराफ ने दिया।