कलेक्टर कार्यालय के सामने सुलभ शौचालय में पसरी गंदगी

 

 

बारिश में संक्रमण रोग फैलने की आशंका
बिलासपुर। शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था भले ही कागजों में दुरूस्त है, किंतु अंदरूनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। आम लोगों के लिए बनाए गए सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है। रोजना हजारों लोग जहां एकत्र होते हैं वहां भी बदहाल स्थिति बनी हुई है। जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय के सामने संचालित हो रहे सुलभ शौचालय में चारों ओर गंदगी पसरी हुई है। यहां पैर रखने के लिए जगह नहीं है। उपयोग करने आने वाले लोगों ने कहा कि ठीक सुविधा नहीं है बल्कि संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है।
शहर में साफ-सफाई के नाम पर करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे हैं इसके बाद भी चौक-चौराहों में कचरा व मलबा फैला हुआ है। हाल ही में हुई बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। चारों ओर फैली गंदगी से शहरवासी परेशान है। वहीं रोजाना जहां हजारों की संख्या में लोगों का आना है, वहां सुलभ शौचालय की सहीं तरीके से देख रेख नहीं की जा रही है। कलेक्टर कार्यालय के सामने संचालित हो रहे सुलभ में सफाई को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। पानी निकासी नहीं होने के कारण बदबू सडक़ तक आ रही है। यहां जन सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मालूम हो कि पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की जर्जर अवस्था को लेकर अधिकारी कर्मचारी नाराज चल रहे हैं। खासकर महिलाओं को ज्यादा असुविधा हो रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *