शराब दुकान में लगी भीषण आग
बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार स्थित सरकारी शराब दुकान में शनिवार की देर रात भीषण आग लग गई। शराब के स्टाक तक आग पहुंच गई, जिससे ब्लास्ट होने जैसी आवाज आने लगी। गर्म होने के बाद बॉटल फुटने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना से भारी मात्रा में शराब व अन्य सामानों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि रात 2.22 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन इसी दौरान आग ने अचानक और विकराल रूप ले लिया। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में शराब का बड़ा स्टॉक और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान वहां सिर्फ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, मगर उनको भी कुछ पता नहीं चल पाया है। आग लगने से बोतलें ब्लास्ट होने लगी थी, जिससे शराब की बदबू एक किमी दूर तक महसूस किया गया।


