अरब सागर के कुछ भागों में मानसून ने दी दस्तक

बिलासपुर.  दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, कर्नाटक के कुछ और भाग, रॉयल सीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ भाग और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर पश्चिम बंगाल के खाड़ी के कुछ और भाग में आज 3 जून को पहुंच चुका है।

मानसून की उत्तरी सीमा होन्नावर, बल्लारी, करनाल, नरसापुर और इस्लामपुर है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के दक्षिणी भाग में पहुंचने की संभावना बन रही है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा में झुका हुआ है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर शून्य 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 4 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!