February 13, 2025

निकाय चुनाव: खूबचंद बघेल नगर वार्ड के प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने निर्दलीय को कराया भाजपा प्रवेश

 

 

 

 

 

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम बिलासपुर परिक्षेत्र के खूबचंद बघेल नगर वार्ड क्रमांक-5 के भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश त्रिवेदी लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महौल बना रहे हैं, उनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर क्षेत्र के निर्दलीय उम्मीदवार विजय मिश्रा ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में हुए वार्ड परिवर्तन की चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद कार्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी का श्री राजेश त्रिवेदी ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर वार्ड के विकास के लिए काम करेंगे। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और वार्ड के लोग उपस्थित थे। भाजपा प्रत्याशी श्री राजेश त्रिवेदी ने बताया कि राज्य में भाजपा की सरकार है, हमे संसाधन की कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष गरीबों को पट्टा और मकान सहित मूल भूत सुविधाओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया है, जिस पर उन्होंने आश्वासन भी दिया है। वार्ड क्रमांक-5 खूबचंद बघेल नगर्र में भाजपा की जोरदार लहर चल रही है लोग भाजपा की नीतिरीति को पंसद कर रहे हैं। मैं पूर्व में तिफरा नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रह चुका हूं। वर्तमान में प्रदेश कार्यकारणी के लिए काम कर रहा हूं। यहां की जनता से मेरा खास लगाव है इसलिए हमने संपर्क कार्यालय भी बना लिया है। मेरे घर और आफिस के अलावा वार्ड में जन संपर्क कर हर समस्या के निदान के लिए काम किया जाएगा। निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा की कार्ययोजना से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है, मैं उनका स्वागत करता हूं। अब हम मिलकर काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में आज निर्दलीय प्रत्याशी को शामिल किया गया है। इस दौरान गेंललाल साहू, ईश्वर साहू, बालाराम साहू, रामू साहू, आशीष यादव, संदीप यादव, वीरेन्द्र कश्यप, सोनू मित्रा, चंद्रकुमार तिवारी सहित भारी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चुनाव में हार के डर से भाजपा शराब, पैसा बांटने में लगी
Next post स्वतंत्रता पूर्व देश की पांचवीं संस्था भारतेंदु साहित्य समिति : डॉ.पाठक
error: Content is protected !!