May 9, 2024

श्याम रसोई के पदाधिकारियों ने कराया जरुरतमंदों को भोजन

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. श्रीश्याम रसोई के पदाधिकारियों ने आज रेलवे स्टेशन के पास स्टाल लगाकर गरीब और जरुरतमंदों को भोजन कराया। भोजन प्राप्त करने वाले लोगों को संस्था द्वारा राशि भी वितरण किया। श्याम रसोई के द्वारा हमेशा इस तरह का आयोजन कर भोजन वितरण किया जाता है। पितृ पक्ष विदाई अमावश्या पर आज दोपहर रेलवे स्टेशन के सामने खाटू श्याम जी नि:शुल्क भोजन सेवा समिति ने स्टाल लगाकर आम लोगों में भोजन वितरण किया। इस दौरान भाजपा नेता समाजसेवी श्री सुरेन्द्र गुम्मबर व उनकी डॉक्टर बहु भी गरीबों को भोजन वितरण करने पहुंचे। श्री गुम्बर ने बताया कि आज युग में सामज सेवा करने वाले बहुत ही कम लोग हैं। सामाज के सारे लोग आज इस समिति के माध्यम से भोजन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे इस पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।आरपीएफ प्रभारी श्री भास्कर सोनी भी वितरण के दौरान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत भूपेश सरकार देती है
error: Content is protected !!