April 25, 2024

बिलासपुर मंडल में 15 मार्च  को पेन्शन अदालत का आयोजन 

बिलासपुर.  रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पेन्शन अदालत का आयोजन वरि.मंडल कार्मिक अधिकारी सभाकक्ष बिलासपुर में दिनांक 15 मार्च 2023 (बुधवार) को प्रातः 11.00 बजे से किया जायेगा।
          मंडल के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वे अपने आवेदन दो प्रति में पूर्ण दस्तावेज के साथ (जिसमें पी.एफ.नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि, पी.पी.ओ.नम्बर एवं पता लिखना अनिवार्य है) दिनांक 08 मार्च 2023 (बुधवार) तक या इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (पेंन्शन अदालत) को आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नही किया जायेगा।
         पेन्शन अदालत में पेन्शन से सम्बन्धित शिकायतों का निराकरण किया जाता है। अगर किसी सेवानिवृत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के पश्चात मिलने वाला बकाया निपटान एवं पेन्शन भुगतान संम्बन्धी कोई भी शिकायत है तो वे अवश्य आवेदन करें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
        इस पेन्शन अदालत में न्यायालय में विचाराधीन, विवादास्पद, उत्तराधिकारी मामला तथा अन्य नीतिगत मामलों, रेलवे बोर्ड में लंबित प्रकरण मामलों को शामिल नही किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में मनाई होली
Next post भारतीय जनता पार्टी आंख बंद कर लगातार महंगाई को बढ़ा रही है- डॉ उज्ज्वला
error: Content is protected !!