May 2, 2024

बिना मास्क वाहन चलाने वालों की जा रही धरपकड़

बिलासपुर/अनीश गंधर्व.कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुये शहर में जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क के घूमने वालो को सख्त समझाइस दी जा रही। अभी भी लोग गंभीर नहीं हुये है। छोटे बच्चों को लेकर लोग बिना मास्क के निकल रहे है। यातायात थाने के पास बिना मास्क घूमने वालों को समझाइश दी जा रही है, उन्हे मास्क वितरण किया जा रहा है।

दो पहिया व चार पहिया सवार लोग भी बीना मास्क के घर से निकल रहे है। पांच सौ रुपये जुर्माना होने के बाद लोग अनजान बने हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा हैं। इधर 45 से 60 वर्ष के लोगो को कोरोना टिका लगाया जा रहा है।

अस्पतालों में भीड़ को नियंत्रित कर वेक्सीन का डोज दीया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। इस्थिति गंभीर हो रही है। हालांकि होली पर्व मनाने शासन ने गाइड लाइन जारी किया है। इसके बाद भी बाज़ार में भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी भी नियमों का पालन नही कर रहे है। इधर प्रमुख चौक चौराहा में मुनादी की जा रही हैं। सुरक्षा को लेकर सभी को चिंतन करने की जरूरत है। सामुहिक प्रयास से ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना काल : इंजेक्शन लगाने घर-घर घूम रहे नगर निगम कर्मी
Next post होली पर्व नजदीक आते ही शराब दुकानों में भारी भीड़
error: Content is protected !!