June 7, 2026
फोन का पासवर्ड नहीं बताया, 143 करोड़ रुपये का अब भी पता नहीं, नहीं मिली जमानत
पंचकूला. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली पंचकूला की विशेष अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि मामले में जांच अभी जारी है और कथित तौर पर गबन की गई लगभग 143 करोड़ रुपये की राशि का अब तक पता नहीं चल पाया है। दीपक सिंगला, जो AAP के गोवा प्रभारी हैं और 2020 तथा 2025 में दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं, को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 18 मई को गिरफ्तार किया था।


