
रामसेतु पुल ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम – अमर
बिलासपुर. ऐतिहासिक धरोहर, रामसेतु पुल , जो 30 जुलाई 1926 को पहली बार उद्घाटित हुआ था, अब 99 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के साथ एक नई यात्रा पर अग्रसर है। यह पुल न केवल शहर की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, बल्कि इसकी पहचान का एक अभिन्न हिस्सा भी है। 22 जनवरी 2024 को रामसेतु पुल के नामकरण समारोह में, नगर विधायक अमर अग्रवाल ने पुल के सौंदर्यीकरण हेतु जो भी राशि की आवश्यकता होगी, उसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। उनके नेतृत्व और प्रयासों से ₹2.63 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग पुल के सौंदर्यीकरण और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के लिए किया जाएगा। इस परियोजना के तहत पुल के ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उसे शहर की शान के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यह कार्य न केवल पुल की ऐतिहासिक महत्ता को बढ़ाएगा, बल्कि बिलासपुरवासियों के लिए गर्व और पर्यटन के नए अवसर भी प्रदान करेगा। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, रामसेतु पुल हमारे शहर की ऐतिहासिक पहचान है। इसका सौंदर्यीकरण और संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। यह परियोजना बिलासपुर के विकास में एक और कदम है। बिलासपुरवासियों के लिए यह क्षण बेहद गर्व और हर्ष का है कि उनकी ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित और संवारा जा रहा है। यह पहल शहर के विकास और समृद्धि में मील का पत्थर साबित होगी।
More Stories
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...
नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 गिरफ्तार
बिलासपुर. ग्राम परसोड़ी (परसदा) निवासी प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक बेटी अपने सहेलियों के...
जिला पंचायत क्रमांक 3 में स्मृति श्रीवास के पक्ष में जबरदस्त माहौल
बिलासपुर. जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य स्मृति त्रिलोक...
पूरे राज्य में बजा भाजपा का डंका… बिलासपुर नगर निगम में प्रचंड बहुमत, पूजा विधानी भारी मतों से जीती
49 पार्षद भाजपा के तो महज 18 में कांग्रेस सिमटी, तीन वार्डों में निर्दलीय पार्षदों ने जमाया कब्जा बिलासपुर/ अनिश...
बिलासपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे: तोखन साहू
https://youtu.be/TtCuyY9EhHI बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज...
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य… दीपक बैज
रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी...