May 13, 2024

रमन सिंह ने कहा था कि मैं खैरागढ़ का कर्ज चुकाऊंगा : शैलेश नितिन त्रिवेदी

खैरागढ़. रमन सिंह और भाजपा खैरागढ़ के हितों के खिलाफ थे है और हमेशा रहेंगे। जब रमन सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जब खैरागढ़ में जब रमन सिंह ने कहा था कि मैं खैरागढ़ का कर्ज चुकाऊंगा। यहाँ की माटी पर कर्ज है मुझ पर शिक्षा-दीक्षा से लेकर तमाम तरह की बाते उन्होंने खैरागढ़ के बारे में की थी। आज हमारा सवाल रमन सिंह से है 15 साल तक आप मुख्यमंत्री थे आपके पास अवसर था खैरागढ़ का कर्ज चुकाने का आपने खैरागढ़ कर्ज क्यों नहीं चुकाया? खैरागढ़ के कर्ज को चुकाने से कौन सी बात आपको रोकती रही रमन सिंह जी आपको यह बात खैरागढ़ विधानसभा के इस उपचुनाव में खैरागढ़ मतदाताओं को बतानी चाहिए? किसानों को आपने कर्जदार बनाया। पूरे प्रदेश के किसानों को आपने कर्जदार बनाया, और स्वयं खैरागढ़ का कर्ज नही चुकाये। खैरागढ़ के हितों और हकों की उपेक्षा क्यों की आपने? और सिर्फ हको और हितों की उपेक्षा करते तो कोई बात नही खैरागढ़ की आवाज उठाने वालों का अपमान करते है जब जिला निर्माण संघर्ष संघ समिति के लोग गए और अपना आवेदन दिया रमन सिंह जी ने जिस बेदर्दी से उस आवेदन को फेंका था उसको अभी खैरागढ़ के लोग भूले नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा किया घोषणा पत्र में कांग्रेस की पहली बात खैरागढ़ विधानसभा चुनाव जीत के बाद 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ को जिला बनाया जायेगा। इसके पहले कांग्रेस ने समयबद्ध जो -जो घोषणाएं की है। मैंने तो गंगाजल उठाया था कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के साथ कि हम किसानों की कर्ज माफी 10 दिनों के अंदर करेंगे। आज भी उसका वीडियों हमारे पास है। 10 दिन नहीं लगे, 7 दिन नहीं लगे, 10 घंटे भी नहीं लगे सरकार बनते ही तत्काल मंत्रिमंडल की बैठक आहूत करके छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को कर्जमुक्त करने का फैसला लिया। जहां तक मैंने रमन सिंह जी से सवाल किया है उस सवाल पर मैं फिर से आता हूं खैरागढ़ की हकों और हितों की उपेक्षा क्यों की रमन सिंह जी? खैरागढ़ को जिला क्यों नहीं बनाया? रमन सिंह जी उत्तर दीजिये, इसमें मुझे संशय है, संदेह है। लेकिन मेरी जानकारी में जो बातें हैं वो मैं आप लोगों के सामने विनम्रतापूर्वक सिलसिलेवार ढंग से रखना चाहता हूं। स्वाभाविक रूप से व्यक्तिगत कारण से कवर्धा उनका खैरागढ़ से ज्यादा लगाव, राजनांदगांव में कांग्रेस की कुछ मतों से पराजित हुई, रमन सिंह जी ने राजनैतिक असुरक्षा भय के चलते तत्काल राजनांदगांव को अपना डेरा बनाने का निर्णय लिया और राजनांदगांव की सीट से वे लड़ते रहे। सवाल यह है कि अपने राजनैतिक हितों के चलते अपने व्यक्तिगत हितों के चलते रमन सिंह जी को खैरागढ़ की उपेक्षा करने का, खैरागढ़ का अपमान करने का, खैरागढ़ के विकास को पीछे ढकलने का अधिकार किसने दिया था? आज जब विधानसभा उपचुनाव हो रहा है तो इस विधानसभा उपचुनाव में सबसे बढ़ा मुद्दा बन गया है। जिसके कारण भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रहे है। जनता को भयभीत कर रहे है। क्या कह रहे है खैरागढ़ जिला बनेगा तो टैक्स बढ़ जायेगा। नगर पालिका है खैरागढ़, नगर पालिका ही रहेगा खैरागढ़। कैसे टैक्स बढ़ जायेगा? जो नगर पालिका की टैक्स दर है उतनी ही रहेगी। भाजपा के दुष्प्रचार में कोई सत्यता नहीं है। हकीकत तो ये है कि अगर खैरागढ़ जिला बनता है तो खैरागढ़ में तत्काल जिला अस्पताल का निर्माण, अगर जिला अस्पताल यहां बनता है तो उस जिला अस्पताल में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधायें होंगी। और अगर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ खैरागढ़ वासियों को मिलेगा तो ये रमन सिंह जी की और भाजपा की वही मानसिकता है कि खैरागढ़ को कुछ मत मिलने दो। खैरागढ़ को कुछ मिलने से रोको, उसमें बाधा डालो, और इसी मानसिकता के चलते इस तरह की बात, इस तरीके की दुष्प्रचार, इस तरीके के झूठे निराधार आरोपों का भाजपा के द्वारा लिया जा रहा है। बहुत सारे लोगों ने स्कूलों के नाम पर जनपद स्कूल, आंग्ल स्कूल, कुछ लोग कुकरा स्कूल कहते थे, कुछ लोग नाम बता रहे थे पहले। इन सबसे संबंध है। इन संबंधों को रमन सिंह जी ने नकारने की कोशिश क्यों करते रहे? और मैं यहां पर नगर पालिका चुनाव में आया हूं। आप लोगों के साथ संबंध बना उस संबंध के चलते उठा-बैठा। सारे लोग उसी स्नेह से अपनेपन से उसी संबंध के चलते मैं भी आता हूं और मैं भी उसी प्यार से मिलता हूं। 2,4,8 दिन के संबंध को हमेशा याद रखा। 2,4,8 दिन के संबंध को हमेशा याद रखता है। इतना बड़ा विश्वासघात खैरागढ़ की जनता के साथ हुआ। 15 साल तक ये सर्वशक्तिमान थे। कोई भी चुनौती नहीं थी लेकिन दरअसल रमन सिंह और भाजपा खैरागढ़ के हितों के खिलाफ थे, है, और हमेशा रहेंगे। यह बात छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है। पत्रकारवार्ता में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, अनुराग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भूपेश बघेल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता किया कांग्रेस प्रवेश : आर पी सिंह
Next post देश के आदिवासी, दलित और पिछडे समुदाय के लोग आरक्षण का लाभ लेने और उसे बचाने की लड़ाई लड रहे
error: Content is protected !!