एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 हेतु सामान्य प्रेक्षक के लाईजनिंग आफिसर नियुक्त :  जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बिलासपुर द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 के संचालन के लिए जिले में नियुक्त सामान्य प्रेक्षक संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा भास्कर सिंह मरकाम को आवश्यक जानकारी व सुविधाएं प्रदान करने हेतु उप अभियंता नगर पालिक निगम बिलासपुर आशीष कुमार गुप्ता एवं सहायक राजस्व निरीक्षक जोन क्रमांक 1 सकरी, विवेक पाण्डेय को लाईजनिंग आफिसर नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2021 हेतु व्यय प्रेक्षक के लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त :  जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बिलासपुर द्वारा उप निर्वाचन 2021 के संचालन के लिए जिले  में नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिलीप सिंह को आवश्यक जानकारी व सुविधाएं प्रदान करने हेतु क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के सहायक लेखा अधिकारी अनमोल वाजपेयी मो.न. 9425536428 को लाईजनिंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने बैठक ली : नगर पालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 संजय गांधी नगर के उप चुनाव हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिलीप सिंह आज सुबह 11 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहंुचे। उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर द्वारा गठित व्यय अनुवीक्षण दल के साथ बैठक की और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन व्यय अनुदेश और विधिक प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। व्यय पे्रक्षक ने जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर के अधिकारियों एवं एम.सी.एम.सी. दल के साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में चर्चा की। उनका आगामी दौरा 7 दिसम्बर को होगा। वे शाम 4 बजे मंथन सभाकक्ष कलेक्टोरेट परिसर बिलासपुर में आयोजित निर्वाचन संबंधी बैठक मंे उपस्थित रहेंगे।

डाॅ.बी.आर.होतचंदानी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई : राज्य मानसिक चिकित्सालय, सेंदरी, बिलासपुर में कार्यरत डाॅ. बी.आर.होतचंदानी, भेषज विशेषज्ञ द्वारा आज 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर उन्होंने भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार, सायकेट्री नर्स के द्वारा किया गया। चिकित्सालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा डाॅ.बी.आर.होतचंदानी के कार्यकाल को याद किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डाॅ.बी.आर.नंदा एवं सभी स्टाॅफ उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!