April 18, 2024

भाजपा कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर. समरसता के आधार – , संत शिरोमणि परम पूज्य रविदास की जन्म उत्सव का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय करबला में संपन्न हुआ तत्पश्चात करबला चौक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया करबला मे ही संत रविदास जी के मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में  संत रविदास जी की जन्म उत्सव पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम  सबको रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, उन्होंने जो बातें कही हैं, कि मन चंगा  तो कठौती में गंगा मतलब मन को  और कर्म को साफ रखेंगे तो हम जीवन मे सफल हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि तन को  हम कितना भी धो ले  किंतु मन नहीं धोया तो किस काम का , संत शिरोमणि परम पूज्य रविदास जी ने हमें कर्म और धर्म दोनों का पाठ पढ़ाया है हमें उनके बताए मार्गो पर चलना चाहिए यही मानव जीवन है हमारे कर्मों के हिसाब से ही हमें फल, मिलता है आज हम सब 746 वी जयंती मना रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे. पी. नड्डा, अनुसूचित जाति मोर्चा  राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास का  746वीं जयंती  जो कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रमुख कार्यक्रमो में से एक है जिसे अनुसूचित जाति मोर्चा ने *सम्पूर्ण छत्तीसगढ़* में मनाने का निर्णय लिया है , आज के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी महामंत्री योगेश बोले, ऋषि केसरी ,महेश चंद्रिकापुरे, मंडल अध्यक्ष सुनील चौहान, प्रमोद सागर, जितेंद्र भावे ,रमेश, ओम प्रकाश ,रमेश,  मुकेश राव ,दुर्गेश, योगेश, रुद्रांश, शंकर अहिरवार, संतोष ,विनोद, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एफआईआर दर्ज मामला 2 करोड़ से अधिक शासकीय राशि के फर्जीवाड़े का
Next post पुलिस ने ली दवाई दुकान संचालकों की बैठक, नशीली दवाएं नहीं बेचने की दी समझाइस
error: Content is protected !!